बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। आरवीएस कॉलेज चास में मंगलवार को फ्रेशर्स और फेयरवेल समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जबकि विदा हो रहे सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य ने नवागंतुक विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सीनियर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज में प्राप्त ज्ञान और संस्कार को जीवन में अपनाने की बात कही। समारोह में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, देशभक्ति गीत और मिमिक्री समेत कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूरा परिसर उत्साह और उ...