बोकारो, अक्टूबर 12 -- सूचना अधिकार पाठशाला में आरटीआई प्रक्रिया की जानकारी Bokaro News: कसमार नागरिक मंच की ओर से सोमवार को गर्री पंचायत भवन के सभागार में सूचना अधिकार पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया और अपील के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर, शिक्षाविद दुर्गा प्रसाद प्रजापति, जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह, भाकपा माले नेता शकुर अंसारी, आरटीआई एक्टिविस्ट नीरज भट्टाचार्य, विवेकानंद स्टडी सेंटर के निदेशक संजय शर्मा और सत्यवर्धन जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर आरटीआई के तहत आवेदन लिखने, लोक सूचना पदाधिकारी के समक्ष आवेदन जमा करने तथा निर्...