बोकारो, अक्टूबर 16 -- Bokaro News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूरे होने पर कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में स्थापना दिवस सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया। अध्यक्षता नगर संघ चालक प्रदीप भारती व संचालन नगर कार्यवाह मंचू सिंह ने किया। मुख्य वक्ता सेंट्रल कॉलोनी मकोली के प्रद्यानाचार्य विनय सिंह ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए किंतु संघ का काम अभी भी अधूरा है, इसे पूरा करने के लिए स्वयं सेवक निरंतर प्रयास करें। पूर्व जिला प्रचारक पंकज पांडेय ने कहा कि सभी हिंदु सहोदर भाई हैं। उन्होंने आरएसएस के संघर्षो पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों से देश के प्रति समर्पित रहने और निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। शंकर भदानी, दयानंद बरनवाल, भरत बर्मा, कुमार,...