बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र आयुष कुमार ने इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) की अर्हता परीक्षा में 51 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। आयुष ने सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। गणित ओलंपियाड की अर्हता परीक्षा में उनके प्रदर्शन को उनकी निरंतर मेहनत, गणित के प्रति रुचि व शैक्षणिक दक्षता का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...