बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड, आमलाबाद कोलियरी में कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के लगभग 150 श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान एक्स-रे, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, नेत्र जांच (आई चेकअप) सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी श्रमिकों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक यथेष्ठ गर्ग ने कहा कि कंपनी के लिए श्रमिकों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों को स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण में कार्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी प्रत्येक 6 महीने में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...