Bokaro News: आपत्तिजनक गीत के खिलाफ नाई समाज ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: नाई समाज को लेकर कथित तौर पर अश्लील एवं आपत्तिजनक गीत प्रसारित किए जाने के विरोध में पेटरवार नाई समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है। समाज के लोगों ने संबंधित गायक और गीत प्रसारित करने वाले चैनल के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। समाज के लोगों ने कहा कि 'बाप चलावे सैलून, बेटी दिखावे बैलून' शीर्षक से प्रसारित गीत के बोल आपत्तिजनक हैं और इससे नाई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि किसी समाज या समुदाय को निशाना बनाकर अश्लील सामग्री का प्रसारण करना उचित नहीं है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने के साथ महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंच सकती है। नाई समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेकर संबंधित गीत के प्रसारण की जांच कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.