बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बुधवार को क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरक नारे लगाए। प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो ने कहा कि रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने, नाम हटाने तथा मतदाता सूची को अद्यतन रखने के प्रति जागरूक करना था। कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- इटखोरी के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन यह भी पढ़ें- एसपी महिला कॉलेज में मतदाता सूची नामांकन...