बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: चास प्रखंड की बिजुलिया पंचायत में करीब आठ करोड़ रुपये की जल नल योजना पिछले दो माह से बंद पड़ी है। योजना बंद रहने से बिजुलिया, सिंदूरपेटी, संथालडीह, टुंगरी, गोपीडीह और डबका समेत करीब 15 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। लगभग 20 हजार की आबादी को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घर-घर नल से पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना वर्षों बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी है। वर्ष 2018-20 में शुरू हुई योजना का काम करीब सात साल बाद भी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पाइप बिछाने सहित योजना के अन्य कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि फिलहाल एक इकाई चालू है, लेकिन इससे भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण कई परिवारों को द...