बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास के आईटीआई मोड़ स्थित फोरलेन चौक के समीप खुले में लगातार कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बिना किसी स्थायी व्यवस्था के यहां कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन नगर निगम की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। आईटीआई मोड़ चास का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। पुरुलिया मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को कचरे और दुर्गंध के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतरा...