बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: चास-बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों और आंवले के वृक्षों के समीप श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। विशेष रूप से सिटी पार्क और सेक्टर-4 एफ स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष की पूजा के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस तिथि पर...