बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों को पिछले छह माह से पोषाहार की राशि नहीं मिलने से सेविकाओं को केंद्र संचालन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सेविकाओं ने जिला प्रशासन से जल्द भुगतान की गुहार लगाई है। इसके कारण कई केंद्रों में बच्चों के बीच में पोषाहार का वितरण नहीं होने से उपस्थिति कम हो रही है।

सेविकाओं की चिंताएं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सत्यवती देवी ने बताया कि पिछले छह महीनों से जिले से पोषाहार राशि का आवंटन नहीं हुआ है। दुकानदार उधार सामान देने में आनाकानी कर रहे हैं। बिना फंड के केन्द्रों का संचालन और बच्चों को पोषाहार देना लगभग असंभव हो गया है। चंद्रपुरा प्रखंड के अंतर्गत 157 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं जिसमें काफी संख्या में बच्चे आते हैं लेक...