बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: बोकारो शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही दुकानों, अवैध बिजली कनेक्शन व सुरक्षा मानकों की अनदेखी से आग लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में अलग-अलग स्थानों पर हुई आग की घटनाओं ने इस समस्या को उजागर किया है। ताजा मामला रविवार को डेली मार्केट मोड़ स्थित सेक्टर-ठेली मार्केट मोड़ का है। यहां भीषण आग लगने से देखते ही देखते सात दुकानें इसकी चपेट में आने से लाखो का नुकसान हुआ। आग की चपेट में दुर्गा सेलून, आशुतोष होटल, प्रसाद होटल, धर्मेंद्र, रामबालक लड्डू दुकान, संतोष हार्डवेयर, विजय चश्मा दुकान, मनिहारी शॉप व गैस की दुकान शामिल रही। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण अवैध बिजली कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट बता...