बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पीटी-1 परीक्षा के बाद मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय ने विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं अभिभावकों को दिखाकर मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की। बैठक में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, त्रुटियों तथा सुधार के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई, अनुशासन, समय पालन और गृहकार्य पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन कराने ...