Bokaro News: अब तक नहीं मिल सका सुराग, पुलिस से गुहार
बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: कथारा। केबी कॉलेज बेरमो के समीप एमटीएस कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह ने के छोटे पुत्र अंकित कुमार का अबतक सुराग नहीं मिल पाया है। लापता होने को लेकर बुधवार शाम बोकारो थर्मल थाना में लिखित सनहा दर्ज कराया गया है। पिता ने पुलिस से पुत्र की खोजबीन करने का आग्रह किया है। सनहा में बताया गया है कि अंकित मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह बीते 10 अगस्त को पूर्वाह्न में घर से नाश्ता करने के बाद प्रतिदिन की तरह कॉलेज के समीप घूमने निकला था। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और पास-पड़ोस में उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.