बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: माकपा का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ महादेव कुमार महतो से मिला और अबुआ आवास की लंबित किस्तों सहित वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रखंड में सैकड़ों अबुआ आवास लाभुकों की तीसरी और चौथी किस्त का भुगतान लंबित है। राशि नहीं मिलने के कारण लाभुक अपने आवास का निर्माण पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में 'सरकार आपके द्वार' के दौरान अबुआ आवास के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। नेताओं ने सभी पात्र आवेदकों को आवास योजना का लाभ देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले पांच-छह माह से वृ...