Bokaro News: अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में पहली बार गालब्लेडर स्टोन का आपरेशन
बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: फुसरो के अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में पहली बार 56 वर्षीय महिला के गालब्लेडर स्टोन (पित्ताशय की पथरी) का आपरेशन किया गया। आधुनिक लेप्रोस्कोपिक मेथड (आधुनिक दूरबीन विधि) से की गई यह जटिल शल्यक्रिया पूरी तरह सफल रही। यह आपेरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व अस्पताल की उपाधीक्षक डा अनीता मुर्मू कर रही थीं।
शल्यक्रिया का विवरण उनके मार्गदर्शन में यह आपरेशन कुशल सर्जन डा निशांत ने किया। जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेवारी सीएचसी गोमिया के प्रभारी डा जितेंद्र कुमार ने निभाई। जिस महिला मरीज को गालब्लेडर स्टोन का सफल आपरेशन कर नया जीवन दिया गया, वह फुसरो की निकटवर्ती पिछरी गांव की हैं।
मरीज की स्थिति डा अनीता मुर्मू ने बताया कि वह मरीज लंबे समय से पेट दर्द एवं पित्ताशय में पथरी की समस्या से ग्रसित थी। जांच के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.