बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार न्यू बस पड़ाव के समीप शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित टाटा 407 मालवाहक वाहन ने कार और दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूट गया, जबकि प्लस टू हाई स्कूल की एक छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायलों को पेटरवार स्थित संत उपेल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार दारिद पंचायत के लुकैया गांव निवासी सरयू महतो (55) अपनी बाइक से छात्रा खुशबू कुमारी (18) को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे टाटा 407 वाहन (जेएच 09 एटी 1866) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सरयू महतो का दाहिना...