बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: फुसरो। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फुसरो के प्रांगण में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सीसीएल द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भैया बहनों के लिए विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। विद्यालय के प्रभारी साधन चंद्र धर की देखरेख यह संचालित हुआ। विप्रस सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राम नरेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल तथा प्रबंध समिति सदस्य शंकर ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि में कस्तूरबा संकुल सचिव सह संयोजक धीरज कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्या रूमी सरकार, मकोली विद्या मंदिर के सचिव छेदी नोनिया तथा मारवाड़ी महिला समिति की सदस्या हिमांशी अग्रवाल एवं पूनम अग्रवाल शिरकत किए। यह भी पढ़ें- Bokaro News...