Bokaro News: अधिवक्ता परिषद ने सेवा दिवस पर लगाया विधिक परामर्श शिविर
बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: अधिवक्ता परिषद झारखंड की बोकारो जिला इकाई ने शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। सतनपुर के बाघराईबेरा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक परामर्श व सहायता दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण से हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि आर्थिक व सामाजिक कारणों से कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक जागरूकता जरूरी है। परिषद ऐसे शिविरों के माध्यम से लगातार सेवा कार्य कर रही है। संचालन जिला मंत्री अधिवक्ता हीरालाल प्रजापति ने किया। शिविर में महेश गुप्ता, रीमा देवी, बाहामुनी, गोरबारी देवी, निशा कुमारी, चमेली देवी, कमला देवी, बेबी देवी, काजल देवी, मंजु देवी, मंजु कुमारी व संधु कुमारी सहित अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.