बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अपडेट व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सभी वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रखंडों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चास व बीएस सिटी क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी ने चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चास एवं चंदनकियारी प्रखंड का भ्रमण किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार व जरीडी...