Bokaro News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
बोकारो, नवम्बर 9 -- बोकारो में सड़क हादसे में युवक की मौत Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली स्कूल के समीप सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कसमार थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी 30 वर्षीय सामंतो कुमार महतो के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सामंतो कुमार महतो बाइक संख्या जेएच09एफ7763 से बांधगोड़ा में किराये के मकान में रहने वाले अपने बड़े भाई एवं स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार महतो से मिलने आया था। भाई से मुलाकात करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घटियाली स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क से काफी दूर जा गिरा। गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.