बोकारो, सितम्बर 15 -- Bokaro News: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान पेटरवार खत्री टोला निवासी पूरण साव के रूप में की गई। यह घटना सोमवार की शाम 7:00 बजे की है। जानकारी अनुसार पेटरवार खत्री टोला निवासी पूरण साव(58 वर्ष) अपनी मोपेड पर सवार होकर गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रजरप्पा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ,जिसके चलते वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस घटना में उसका दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया और शरीर के विभिन हिस्सों में चोट लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जह...