बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो और धनबाद जिले के रेल यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रेलवे मंत्रालय ने भोजूडीह और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद टीटी लाइन पर पहली बार नियमित पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे बांधडीह, चास, इस्पात नगर, तालगड़िया और शिवबाबूडीह जैसे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी व क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। सप्ताह में पांच दिनों तक चलेगी ट्रेन: यह भी पढ़ें- भोजुडीह-बोकारो पैसेंजर ट्रेन की मंजूरी कांग्रेस के लंबे संघर्ष का परिणाम : देवाशीष मंडलसप्ताह में पांच दिनों तक चलेगी ट्रेन: रे...