बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता व द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें एमजीएम हायर सेकेण्ड्री स्कूल में अंडर 17 बालक वर्ग का मैच खेला गया। उदघाटन मैच में चास प्रखंड की राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल चंदनकियारी को एक के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया। पहले सेमीफाईनल मैच में बेरमो प्रखंड की हाई स्कूल अरमो की टीम ने नावाडीह प्रखंड की प्लस टू हाई स्कूल पलामु को 2-1 गोल से पराजित किया। दूसरे सेमीफाईनल मैच में चास प्रखंड की राजकीय उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा ने गोमिया प्रखंड की लोयला हाई स्कूल को 2-0 गोल से पराजित कर फाईनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में चास प्रखंड की राजकीय उच्च विद...