बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: द्या भारती की ओर से मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित अखिल भारतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, 9/डी की अंडर-14 कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चैंपियन बनकर लौटने पर चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का घोष दल और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम के कोच व शारीरिक शिक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि टीम ने पहले मुकाबले में राजस्थान को 60 अंकों से हराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बंगाल को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में केरल को 40 अंकों और फाइनल में हरियाणा को 17 अंकों से शिकस्त देकर खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तिरहुत प्रमंडल बना बिहार कबड्डी चैंपियन टीम ने दिसंबर में विजयवाड़ा में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता...