बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली निवासी एवं समाज में जुड़कर हर कार्यों के लिये हमेशा तत्पर रहे फणिन्द्र यादव ऊर्फ फेंकू का निधन मंगलवार प्रातः घर पर ही हो गया। वे काफी मिलनसार व्यक्तित्व थे। बीते कुछ महीने से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज परिजनों द्वारा कई बड़े अस्पतालों में करया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई सामानसेवी व अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र, पुत्रवधू, एक पुत्री एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दामोदर नदी स्थित शमशान घाट में रिश्तेदारों व ग्रामीणों की उपस्थिति में अंत्येष्टि की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...