बोकारो, फरवरी 27 -- झारखंड में 23 फरवरी को 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ था और आज 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोकारो नगर निगम सहित अन्य जगहों पर मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हुई है और करीब दो घंटे बाद रुझान आने की उम्मीद है। राज्य में कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वार्ड पार्षदों के लिए सफेद और महापौर पद के लिए गुलाबी मतपत्रों का उपयोग किया गया। इसी कड़ी में बोकारो नगर निगम भी अहम मुकाबले वाला निकाय माना जा रहा है। औद्योगिक शहर बोकारो स्टील सिटी की पहचान के साथ यह निगम नगर परिषद से अपग्रेड होकर बना। सार्वजनिक उपक्रमों और निजी उद्योगों की मौजूदगी के कारण यहां शहरी ढांचे का विस्तार तेजी से हुआ है, जिससे निगम की प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। इस चुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.