नई दिल्ली, अगस्त 10 -- ऑडियो और वियरेबल्स कंपनी boAt ने अब स्मार्ट प्रोजेक्टर कैटेगरी में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने CineHead F1 Series लॉन्च की है, जिसमें CineHead F1 और CineHead F1 Pro शामिल हैं। दोनों प्रोजेक्टर को होम एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इनमें Official Google TV 5.0, 1080p Full HD native resolution, 4K सपोर्ट और Dolby Audio जैसे फीचर्स मिलते हैं। boAt CineHead F1 Series के दोनों प्रोजेक्टर 40 से 120 इंच तक की स्क्रीन साइज को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में यूजर्स बेडरूम, लिविंग रूम या घर के किसी अन्य हिस्से को आसानी से एंटरटेनमेंट जोन में बदल सकते हैं। इन प्रोजेक्टर्स को खास तौर पर मूवी, OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग जैसे इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। Dolby Audio के साथ कंपनी बेहतर ऑडियो-विजुअल ए...