नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- BMW ने भारत में अपनी नई बाइक को लॉन्च किया है। इसका नाम BMW F 450 GS है। इसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी की GS एडवेंचर लाइनअप की यह बाइक ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ राइडर्स को डेली यूज का बेहतरीन पैकेज ऑफर करती है। यह बाइक 8750 rpm पर 48hp और 6750 rpm पर 43 Nm का टॉर्क ऑफर करती है। कंपनी की दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 165 kmph की है। साथ ही इसमें आपको 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलेगा, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं बीएमडब्ल्यू की इस नई बाइक के बारे में।शानदार लुक बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस में ब्रैंड का जाना-पहचाना जीएस डिजाइन लैंग्वेज दिखता है, जिससे इसका रगेड लुक भी क्लीन और शार्प लगता है। फ्रंट में 'X' शेप का फुल एलईडी हेडलाइट है, जबकि इसकी...