नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV iX3 M60 xDrive को रिवील कर दिया है। यह नई iX3 का सबसे पावरफुल और रेंज-टॉपिंग वेरिएंट है। कंपनी के मुताबिक यह Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर बनी अब तक की सबसे ज्यादा पावरफुल एसयूवी है। इसमें 612hp की पावर के साथ 754km तक की WLTP रेंज मिलती है। इसके अलावा एसयूवी में कई खास M-spec डिजाइन और फीचर्स भी दिए गए हैं। इस एसयूवी को 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में केवल 3.9 सेकेंड लगते हैं।612hp पावर और 875Nm टॉर्क BMW iX3 M60 xDrive में ड्यूल-मोटर सेटअप दिया गया है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर फ्रंट में और दूसरी रियर में लगी है। दोनों मोटर मिलकर 612hp की पावर और 875Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं। कंपनी के मुताबिक रियर एक्सल पर नई Gen6 इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ज्यादा पावर और टॉर्क मिल...