नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- BMW का लग्जरी ब्रैंड Alpina साल 2027 में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी देश के 10 शहरों में इस ब्रैंड को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसके लिए BMW डीलर नेटवर्क तैयार करने और लॉन्च की स्ट्रैटिजी बनाने से जुड़े लोगों की तलाश भी कर रही है। अल्पीना के जरिए कंपनी भारतीय ग्राहकों को BMW से ज्यादा लग्जरी और एक्सक्लूसिव कारों का ऑप्शन देना चाहती है। इसे बीएमडब्ल्यू और Rolls-Royce के बीच रखा जाएगा।भारत में BMW Alpina की लॉन्चिंग की तैयारी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीएमडब्ल्यू भारत में अल्पीना के लिए अलग डीलर नेटवर्क तैयार करने पर काम कर रही है। LinkedIn पर सामने आई एक जॉब पोस्ट में डीलर तलाशने, दूसरे ब्रैंड्स का रिसर्च करने और लॉन्च का प्लान बनाने से जुड़े काम का जिक्र किया गय...