नई दिल्ली, जनवरी 15 -- BMC Exit Poll 2026: मुंबई में गुरुवार को बीएमसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। नतीजों का ऐलान शुक्रवार को होगा। वोटिंग खत्म होने के बाद आए विभिन्न एग्जिट पोल्स में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं, दो दशक बाद एक साथ आए ठाकरे बंधु (उद्धव और राज ठाकरे) मुंबई की सत्ता से दूर जाते दिख रहे हैं। एक एग्जिट पोल में तो भाजपा गठबंधन को बंपर 151 सीटें मिलती दिख रहीं। मुंबई में बहुमत का आंकड़ा 114 है और कुल सीटें 227 हैं। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में यह भी बताया गया है कि किस जाति या फिर धर्म का वोट किस दल को मिल सकता है। मुंबई में मराठी वोट सबसे ज्यादा उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन को मिलने की संभावना है। राज ने इस चुनाव में सारे गिले-शिकवे दूर करके उद्धव की शिवसेना यूबीटी के साथ गठबंधन किया है। इससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.