नई दिल्ली, जनवरी 13 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बृहन्मुंबई नगर निगम BMC चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब तीन साल की देरी के बाद आखिरकार मुंबई में BMC चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर मुंबई में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के साथ साथ मतदाताओं में भी उत्साह है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने बीते 15 दिसंबर 2025 को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसके साथ ही बीएमसी चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल, वोटिंग का समय और नतीजों की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया गया। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक BMC चुनाव में कुल 227 वार्डों में चुनाव होंगें। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.