नई दिल्ली, जनवरी 6 -- सबसे अमीर निकाय BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। इसके अगले ही दिन नतीजों का ऐलान होगा। खास बात है कि लगभग एक दशक के बाद ये चुनाव हो रहे हैं। ताजा सर्वे से संकेत मिल रहे हैं कि शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) मजबूत स्थिति में है। साथ ही कहा जा रहा है कि सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।पीएम मोदी के चेहरे का कितना असर Ascendia के 25 दिसंबर के सर्वे में सवाल पूछा गया कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चेहरे का कितना असर होगा? सर्वे में शामिल 4 फीसदी महिलाओं, 4 फीसदी मुस्लिम मतदाता, 2 फीसदी मराठी माणूस और 4 फीसदी ने अन्य (गुजराती/ उत्तर भारतीय आदि) पर सहमति जताई। सर्वे में शामिल चारों वर्ग सबसे ज्यादा वोटिंग ...