इंदौर, दिसम्बर 10 -- इंदौर के द्वारकापुरी के अहीरखेड़ी इलाके में 35 वर्षीय सुनील सोलंकी ने आग लगाकर जान दे दी। वारदात ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया है। परिवार का आरोप है कि सुनील एसआईआर और बीएलओ के लगातार फोन से मानसिक दबाव में था। बार-बार 2003 के रिकॉर्ड, दादा-दादी के नाम और पुरानी जानकारी मांगकर उसे डराया-घुमाया जा रहा था। इसी दबाव ने अंततः उसकी जान ले ली। पुलिस मामले को "आत्महत्या" बताकर औपचारिक जांच की बात कह रही है, जबकि परिजन इसे सीधा-सीधा दबाव के चलते हुई मौत मान रहे हैं। सुनील सोलंकी, पुत्र मांगीलाल, पेशे से मिस्त्री था और अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी में रहता था। रविवार रात वह गंभीर रूप से जल चुका था। भाई दीपक, अरुण और जीजा उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन सोमवार शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि घटना के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.