नई दिल्ली, जुलाई 22 -- घर पर होने वाले फंक्शन, किट्टी पार्टी या फिर पिकनिक में डांस, मस्ती और धमाल करने के लिए नया स्पीकर खरीदने का प्लान है, तो Blaupunkt का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना नया Rock & Roll Rave 100W Party Speaker लॉन्च किया है। जर्मन इंजीनियरिंग वाला यह स्पीकर पावरफुल साउंड, दमदार बास और वर्सेटाइलिटी का शानदार कॉम्बिनेशन ऑफर करता है। अगर आप भी घर पर होने वाली पार्टी या आउटडोर गैदरिंग के लिए पावरफुल साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर तलाश रहे हैं तो यह स्पीकर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसके साथ माइक भी मिलता है, जिससे आप परफॉर्मेंस देकर पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं। हमें इसे आजमाने का मौका मिला। चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस.डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी स्...