नई दिल्ली, फरवरी 23 -- विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी को करना चाहिए या फिर किसी और को? पिछले कुछ दिनों में इस सवाल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सबसे पहले इस सवाल को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ही बड़ी मुखरता से उठाया। इसके बाद तमाम नेताओं ने भी दबी जुबान से इसका समर्थन किया कि राहुल गांधी की जगह इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व अब किसी और को करना चाहिए। अब इंडिया गठबंधन की प्रमुख सहयोगी और जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर कोई सवाल नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की किसी भी बैठक में नेतृत्व के परिवर्तन का मुद्दा नहीं उठा है। ...