नई दिल्ली, जून 5 -- तमिलनाडु में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई पार्टी से नाता तोड़कर अपनी नई पारी का आगाज कर सकते हैं। बीते दिनों अन्नामलाई ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और राज्य की राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा की थी। पार्टी नेतृत्व ने उनको दिल्ली की राजनीति में आने को कहा था, जिसके लिए अन्नामलाई तैयार नहीं हुए।भाजपा ने भी किया इनकार दूसरी तरफ, भाजपा ने भी अन्नामलाई की सभी मांगों को मानने से इनकार कर दिया है। अन्नामलाई पांच जून को चेन्नई में अपने नए कदम की घोषणा कर सकते हैं। इसके पहले दिल्ली में उनके और भाजपा के बड़े नेताओं गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ मुलाकातें हुई थीं। अन्नामलाई ने पार्टी अध्यक्ष को पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के कारण भी बताए ...