नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। वह ना केवल आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए, बल्कि अपने साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों को भी ले गए। कुछ समय पहले राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आप और राघव चड्ढा के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गए थे जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। लेकिन अब जिस तरह उन्होंने पाला बदला है, यह देश के युवाओं को खास रास आता दिखाई नहीं दे रहा। सोशल मीडिया के दौर में फॉलोअर्स की संख्या ही किसी की लोकप्रियता का पैमाना मानी जाती है। राज्यसभा में आम जनता और मिडिल क्लास से जुड़े मुद्दे उठाने के बाद उनके फोलॉअर्स में अच्छी खासी वृद्धि हुई थी लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद डेटा चौंकाने वाला है। भाजपा में शामिल होने...