नई दिल्ली, जून 24 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में प्रकाशित एक लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था। खास बात है कि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ ऐसे समय पर की थी, जब कांग्रेस विदेश नीति के मुद्दे पर लगातार एनडीए सरकार को घेर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर ने कहा, 'यह एक लेख है, जिसमें मैंने आउटरीच मिशन की सफलता के बारे में बताया है, जो सभी दलों की एकजुटता को दिखाता है।' उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दूसरे देशों से बातचीत में गतिशीलता और ऊर्जा दिखाई है। भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति जैसा कुछ नहीं है। सिर्फ भारत की विदेश नीति है।' उन्होंने कहा, 'मैं जब 11 साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.