नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। नवीन ने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि बीजेपी की सरकारें लगातार क्यों आती हैं और बीजेपी नेता 25 साल तक सरकार रहने की बात क्यों करते हैं। इसका जवाब जनता की सेवा और किए गए काम में छिपा है।'जनता की सेवा से आता है सरकार पर विश्वास' नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी को लगातार चुनावों में जनता का समर्थन इसलिए मिलता है, क्योंकि सरकार जनता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि देश में 4 करोड़ गरीबों के आवास बने तो उसका आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है। 12 करोड़ महिलाओं के लिए शौचालय बनाए गए और 75 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला, तो उनका आशीर...