इंदौर, मार्च 10 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाना पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपोलो हाइट्स स्थित द कॉफी कॉन्सेप्ट कैफे पर अपना हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की। बातचीत शुरू होने उसने युवती को घर बुलाकर शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। खास बात यह भी है कि आरोपी फरहान पिता शरीफुद्दीन काजी पहले भी रीवा की युवती के साथ पकड़ा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग स...