नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राजस्थान के निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें जयपुर नगर निगम के नतीजों पर टिकी हुई हैं। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था और सोमवार को मतगणना जारी है। इस चुनाव में बीजेपी की ओर से उतारे गए 8 मुस्लिम उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी खास नजर है। 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने के बाद बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनाव में मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया था। अब चुनाव परिणामों में इस रणनीति का असर सामने आने लगा है।8 में चार उम्मीदवार चुनाव हारे जयपुर नगर निगम के मुस्लिम बहुल इलाकों में बीजेपी ने कुल 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। इनमें से चार उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक वार्ड का नतीजा अभी घोषित नह...