नई दिल्ली।, नवम्बर 6 -- UGC Rules: उच्च शिक्षण संस्थानों में समता को बढ़ावा देने के इरादे से 13 जनवरी 2026 को लाए गए विवादास्पद यूजीसी नियमों को लेकर केंद्र सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। इन नियमों को लेकर देश भर में बड़ा विरोध देखने को मिला। सवर्णों में इन नियमों को लेकर काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया में लगातार इसका विरोध हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इस मामले पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है। इसी के तहत सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इन नियमों की फिर से समीक्षा की जाएगी। हालांकि, सवर्णों का समूह इसे पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहा है। केंद्र सरकार समीक्षा का हलफनामा देकर सवर्णों की नाराजगी को शांत करने की कोशिश कर रही है। ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि अगले साल पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े औ...