कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 22 -- 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में रोड शो कार्यक्रम होगा। यह दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होगा और अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाईचक, हाईकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर, भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं मिलर हाईस्कूल तक होगा। इस दौरान इस मार्ग पर अग्निशमन/एंबुलेंस/ शव वाहन/ मरीजों के वाहन/न्यायायिक कार्य से जुड़े वाहन/पासधारक वाहन को छोड़ अन्य सामान्य वाहन का परिचालन नहीं होगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि रोड शो के समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं। जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिला परिवहन कार्...