नई दिल्ली, जून 24 -- कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के भीतर वफादारी बदलने वाले विधायकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी घेराबंदी सख्त कर दी है। कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य में हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के दौरान हुई क्रॉस-वोटिंग के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के इन दोनों बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विजयेंद्र और अशोक ने खुद दिल्ली आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने स्थिति स्पष्ट करने की पेशकश की थी। भाजपा के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती उन '...