नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Bittu Tabahi Ajnar River Cleanup: क्या आपने कभी सोचा है कि एक अकेला इंसान अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से पूरी नदी को अकेला साफ कर सकता है और एक बड़ी क्रांति ला सकता है? अक्सर हम नदियों और नालों में तैरता कचरा देखकर यह कहकर आगे बढ़ जाते हैं कि यह हमारा काम नहीं है। लेकिन मध्य प्रदेश के रहने वाले बिट्टू तबाही यानी सुरेंद्र सिंह चौधरी नाम के 21 साल के लड़के ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। बिट्टू ने किसी सरकारी मदद या लोगों के साथ आने का इंतजार किए बिना, अकेले ही मध्य प्रदेश की गंदगी और प्लास्टिक से बुरी तरह भरी अजनार नदी की सूरत बदल दी। उनकी इस अनोखी पहल और जज्बे की गूंज अब विदेशों तक पहुंच गई है।कचरे से भरी नदी को शीशे की तरह चमकाया बिट्टू ने अपनी इस सफाई यात्रा का एक बेहद प्रभावशाली वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। ...