बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: ब्लॉक किरतपुर की न्याय पंचायत कुम्हैड़ा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नोडल संकुल एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रोशन लाल की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय गनेरा की उर्मी ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त क...