बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत रविवार को यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गों पर स्लीपर और रोडवेज बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कुल 33 बसों का निरीक्षण किया गया। मानकों के विपरीत संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 13 बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बसों की आपातकालीन खिड़कियों, अग्निशामक उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। चालकों और परिचालकों का ब्रीथ एनालाइजर से नशे की जांच भी की गई। इसके साथ ही चालक की झपकी और थकान की स्थिति पर नजर रखने वाली व्यवस्था तथा बसों में संदिग्ध एवं ज्वलनशील वस्तुओं की भी जांच की गई। जांच के दौरान सभी बसों में अग्निशामक उपकरण उपलब्ध मिले।

यातायात प्रभारी की अपील यातायात प्रभारी रव...