बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: नगीना देहात थानाक्षेत्र के गांव हीमपुर पछातपुरा में बच्चों के साथ खेलते हुए एक चार वर्षीय बालक 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कुएं में पानी के ऊपर कचरा भरा था। जिससे बालक उसके ऊपर गिरा और जान बच गई। बाद में रस्सी की मदद से ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कुएं के ऊपर जाल डलवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम हीमपुर पछातपुरा निवासी जितेंद्र कुमार का चार वर्षीय पुत्र मानस सोमवार शाम बस्ती में अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कच्चे मकान में 20 फीट तक धंसी जमीन, 17 वर्षीय शिवम बाल-बाल बचा पास में ही करीब 150 वर्ष पुराना कुआ है, जिसमें मानस खेलते खेलते जा गिरा। कुएं के अंदर पानी तो भर...